crimeउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

स्क्रैप माफिया रवि काना की रिमांड मंजूर, पांच दिन में खुलेंगे ये राज 

नोएडा : स्क्रैप माफिया रवि काना की रिमांड मिल गयी है। पांच दिन तक रवि पुलिस की रिमांड में रहेगा और कई राज से पर्दा उठेगा।

रवि काना की एक मई दोपहर 12 बजे से छह मई दोपहर 12 मई तक पुलिस को रिमांड मिली है। ग्रेटर नोएडा पुलिस रिमांड के दौरान रवि काना से थाईलैंड में उसके मददगार के बारे में जानकारी हासिल करेगी। रवि और काजल वीजा खत्म होने के बाद थाईलैंड में किराये के मकान में रह रहे थे। उस दौरान रवि के एक करीबी ने उसकी मदद की थी। ग्रेटर नोएडा पुलिस रिमांड के दौरान मददगार का नाम पता लगाने की कोशिश करेगी।

स्क्रैप के धंधों में पार्टनर का होगा खुलासा 

रिमांड के दौरान पुलिस कई मीडिया और सफेदपोश का पता लगाएगी जो इसके धंधे में शामिल थे। बताया जा रहा है कि कुछ नेता और मीडिया के लोग रवि काना के पार्टनर थे और उन्ही के साथ मिलकर रवि काना स्क्रैप के काले कारोबार को अंजाम दे रहा था।

रवि और काजल ने जताया हत्या का डर

रवि और काजल ने हत्या का डर जताया है। रवि के भाई की सुन्दर भाटी गैंग ने हत्या की थी। उसके बाद उसे सुरक्षा भी मुहैया कराई गयी थी। अब गिरफ्तारी के बाद रवि और काजल ने हत्या का अंदेशा जताया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close