सूरजपुर पुलिस लाइन में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, लोकतंत्र को मजबूत करने की ली शपथ
मुख्य अतिथि जसवंत सैनी और पुलिस कमिश्नर ने सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया।

सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में धूमधाम के साथ ध्जवारोहण कर गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि यूपी के राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर जिलाधिकारी डीएम मेधा रुपम, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, तीनों जोन के डीसीपी यमुना प्रसाद, शक्ति मोहन अवस्थी और साद मियां खान समेत एसीपी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में परेड की पहली कमांडर एसीपी दीक्षा भोरिया, कमांडर एसीपी शकील अहमद और कमांडर उपनिरीक्षक नेकराम सिंह ने संभाली। पुलिस कमिश्नर ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि जसवंत सैनी और पुलिस कमिश्नर ने सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक, उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया। सराहनीय कार्य के लिए 92 पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया है। साथ ही प्रयागराज में हुए महाकुंभ में तैनात रहे जिले के 716 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को महाकुम्भ सेवा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। पुलिस कमिश्नर ने भव्य परेड में हिस्सा लेने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को नकद इनाम और रिवार्ड अवकाश की घोषणा की है। प्रत्येक प्लाटून कमांडर को 5,100, प्रत्येक परेड कमांडर को जीएच एवं हर पुलिसकर्मी को भव्य परेड के मौके पर तीन दिवसीय रिवार्ड अवकाश दिया जाएगा।
इन्हें किया गया सम्मानित
इस मौके पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय रवि शंकर निम और एसीपी महिला सुरक्षा दीक्षा सिंह को डीजी डिस्क गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल से निरीक्षक मुनेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक अंकुर सिंह राणा, ललित कुमार, सुशील कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर धर्मेन्द्र कुमार सिंह व अन्य, सिल्वर सेवाभिलेख पदक से निरीक्षक एमटी जितेंद्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक रामेश्वर एवं सत्यवीर सिंह, अति उत्कृष्ट सेवा पदक से उपनिरीक्षक सहदेव सिंह, शुजाउद्दीन, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, हैदर अब्बास, सुरेन्द्र कुमार आदि को दिया गया।




