crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

खुलासाः महिला की हत्या से रहस्य से उठा पर्दा, आरोपी गिरफ्तार, आखिर कौन थी महिला, क्यों मारी गई

पुलिस को 18 मई को हैबतपुर तालाब में मिला था महिला का शव, नहीं हो रही थी शिनाख्त, अब हुई शव की पहचान

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना बिसरख पुलिस की पुलिस ने ग्राम हैबतपुर में तालाब में मिले महिला के शव की शिनाख्त कर ली है। महिला की हत्या पर से पुलिस ने पर्दा उठाकर हत्यारे के बारे में भी खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा रामबदन सिंह ने यहां मीडिया कर्मियो से बातचीत करते हुए महिला की हत्या के रहस्य से पर्दा उठाया। उन्होंने हत्या के आरोपी के बारे में भी जानकारी दी। महिला के शव की शिनाख्त और हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी में पुलिस को पांच दिन लगे। उन्होंने बताया कि 18 मई को बिसरख थाना क्षेत्र के ग्राम हैबतपुर के तालाब में एक महिला का शव मिला था।  शव की उस समय शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने पंचायतनामा और पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात शव की शिनाख्त के प्रयासों में जुट गई। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त हुई।

किसका शव था, क्यों हत्या हुई

उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त साईबा (उम्र 35 वर्ष के करीब) के रूप में हुई। वह जितेंद्र नामक व्यक्ति की पत्नी बताई है। साईबा के भाई शकील ने थाना बिसरख पर अपनी बहन की हत्या प्रेमी जितेंद्र भाटी पर कर देने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने भादवि की धारा 302 और 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच के दौरान आज रविवार को जितेन्द्र भाटी निवासी कैमराला थाना दादरी ग्रेटर नोएडा वर्तमान निवासी महेंद्र के किराये का कमरा नया हैबतपुर थाना बिसरख में रह रहा था। पुलिस ने विभिन्न स्रोतों से मिली सूचना के आधार पर गौर सिटी चौक से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को क्या बताया जितेंद्र ने

डीसीपी ने बता कि की पूछताछ में जितेंद्र ने पुलिस को बताया गया कि वह और साईबा दोनों ही इंस्ट्राग्राम के जरिये बीते साल नवंबर 2022 में संपर्क में आए थे। मुलाकात बढ़ने पर दोनों ही शादी करना चाहते थे। दोनों हैबतपुर में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने भी लगे। साईबा की उम्र करीब 35 वर्ष थी। जितेंद्र की उम्र 22 वर्ष के करीब है। दोनों की ही उम्र में 10-12 वर्ष का अन्तर था। मृतका साईबा जितेंद्र से शादी को लेकर आए दिन लड़ती झगड़ती रहती थी। 15/16 मई की रात दोनों ने मिलकर शराब पी। शराब के नशे में दोनों में शादी के मामले को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। जितेंद्र ने घरेलू चाकू से साईबा के हाथों की नसों को काट दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

शव को छुपाने के लिए तालाब में फेंक दिया

उन्होंने बताया कि साईबा की मौत के बाद जितेंद्र ने उसके शव को छुपाने के लिए ग्राम हैबतपुर के तालाब में छुपाने के उद्देश्य से फेंक दिया था। वह शव 18 मई को दिन में पुलिस को मिला था। जितेंद्र की निशांदेही पर किराये के कमरे ग्राम हैबतपुर से घरेलू चाकू (हत्या में प्रयुक्त), शराब के खाली पौव्वे और खाली अद्धे कुल पांच, आधार कार्ड जितेंद्र का मोबाइल फोन आदि बरामद कर लिया गया है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close