उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

जायजाः उप मुख्यमंत्री मौर्य ने सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों का लिया जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 सितंबर को एक्सपो मार्ट में आयोजित वर्ल्ड डेयरी सम्मित-2022 का करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री सहित अन्य महत्वपूर्ण हस्तियों के 12 सितंबर को आगमन के मद्देनगर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यहां हुई अब तक की तैयारियों का जायजा लिया।

गौरतलब है कि 12 सितंबर एक्सपो मार्ट में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ल्ड डेरी सम्मिट- 2022 का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न अति विशिष्ट व्यक्तियों और करीब 70 विदेश के प्रतिनिधि हजारों की संख्या में शामिल होंगे।

ली सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियों की जानकारी

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अन्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का जायजा और तैयारियों का निरीक्षण करने के बाद नोएडा के सेक्टर 116 स्थित भाजपा कार्यालय गए और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। बताया जाता है मौर्य को सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए भेजा गया है।

वे हिंडन हवाई अड्डे पर पहुंचे। इसके बाद कार से एक्सपो मार्ट पहुंचे। इस अवसर पर मेरठ मंडल के आयुक्त एवं ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुरेंद्र सिंह, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, जिलाधिकारी सुहास एलवाई सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।malwarebytes 3.1.2 serial key

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close