×
Uncategorized

कोहरा में बढ़ रहे सड़क हादसे, परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से की यह अपील

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि कम विजिबिलिटी से हादसा होने की आंशका बढ़ जाती है। ऐसे में चालक सावधानी बरतने से हादसे का शिकार होने से बच सकते है।

मथुरा में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस—वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार की मौत हो गई। जिले में घने कोहरा के दौरान तीन हादसे हो चुके है। बढ़ते हादसों को देखते हुए परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की अपील की है। ताकि सफर के दौरान वाहन चालक हादसे के शिकार न हो सके।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि कम विजिबिलिटी से हादसा होने की आंशका बढ़ जाती है। ऐसे में चालक सावधानी बरतने से हादसे का शिकार होने से बच सकते है। उन्होंने बताया कि कोहरे के दौरान वाहनों की स्पीड कम रखें। एसी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए और हीटर चलाने के दौरान हवा विंडस्क्रीन की ओर रखें।

पिछले तीनों से कोहरा की वजह से यमुना एक्सप्रेस—वे, नोएडा—ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस—वे, ईस्टर्न पेरिफेरल और नेशनल हाईवे—91 पर हादसे हो चुके है। जिससे कांच पर वाष्प न जम सके। डिफागर की सुविधा उपलब्ध हो तो उसे हल्के गर्म तापमान पर चालू रखें। वाहन की खिड़की का शीशा हल्का सा खुला रखें, ताकि वेंटिलेशन बना रहे। गाड़ी के शीशे को हाथ से साफ नहीं करना चाहिए, इसके लिए सूखे सूती कपडे का इस्तेमाल करें।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close