ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी के अंदर बुजुर्ग महिला से लूट का प्रयास, हेलमेट पहनकर लिफ्ट में घुसा बदमाश
बिसरख कोतवाली क्षेत्र में लॉ रेजिडेंसिया निवासी बुजुर्ग महिला भारती जानी अपने परिवार के साथ बी—1 टावर के एक फ्लैट में रहती है। वीरवार को वह सोसाइटी के पार्क में घूमने के लिए गई थी।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की लॉ रेजीडेंसिया सोसाइटी में एक बुजुर्ग महिला से चैन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। बेखौफ बदमाश ने यह कोशिश सोसाइटी के अंदर टावर की लिफ्ट में की है। बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। खास बात यह है कि सीसीटीवी फूटेज में अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहनकर लिफ्ट में घुसा था। पीड़ित परिजनों की तरफ से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, बिसरख कोतवाली क्षेत्र में लॉ रेजिडेंसिया निवासी बुजुर्ग महिला भारती जानी अपने परिवार के साथ बी—1 टावर के एक फ्लैट में रहती है। वीरवार को वह सोसाइटी के पार्क में घूमने के लिए गई थी। जिसके बाद वह करीब पांच बजे के बाद वापस घर लौट रही थी। जब वह टावर की लिफ्ट में सवार हुई। उसी दौरान एक बच्ची भी स्कूल बैग लेकर लिफ्ट में सवार हुई। तभी एक युवक हेलमेट पहनकर लिफ्ट में अंदर गया। अंदर जाने के बाद आरोपी ने बुजुर्ग महिला के गले की चेन लूट का प्रयास किया। तभी महिला ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस—पास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। उधर, पूरी घटना के दौरान बच्ची भी सहम उठी।
उधर, घटन को लेकर निवासियों में रोष व्याप्त है। निवासियों का कहना है कि सोसाइटी के अंदर लूट के प्रयास की घटना सिक्योरिटी पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी के अंदर लूट का प्रयास भी सुरक्षा पर सवाल खडा करती है। अब घटना की एक सीसीटीवी फूटेज भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में घटना को देखा जा सकता है। उधर सोसाइटी के लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी जाहिर की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।




