उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

आरटीआईः दिव्यांगजनों के उपकरण से लेकर सर्जरी तक सरकार करेगी मदद

सूचना के अधिकार के जरिये दिव्यांगजन सशक्तिरण विभाग ने दी जानकारी

नोएडा। समाजसेवी एवं अधिवक्ता रंजन तोमर के भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिरण विभाग में लगाई एक आरटीआई से कई ज़रूरी जानकारियां सामने आई हैं।

दिव्यांगजनों की मदद की जगी आस

इनमें दिव्यांगजनों को मदद मिलने की आस जगी है। तोमर की आरटीआई के जवाब में विभाग जानकारी दी है कि कहता है कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग दिव्यांगजनों को सहायता एवं उपकरणों की खरीद और उपकरण के लिए सहायता लागू कर रहा है जिसमें पात्र विकलांगों को सहायता और सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए कार्यान्वयन एजेंसियों को धन जारी किया जाता है। सरकार 2010 से 2022 के बीच में इस धनराशि को 70 करोड़ से बढाकर 199 करोड़ रुपये तक पहुंचा चुकी है।

यह योजना उपयुक्त सहायता और सहायक उपकरण प्रदान करने से पहले जहां कहीं आवश्यक हो,  सुधारात्मक सर्जरी भी प्रदान करती है।  पोलियो पीड़ित व्यक्तियों के मामलों से निपटने के लिए अलग से कोई योजना नहीं है। सुधारात्मक सर्जरी सहित सहायता और सहायक उपकरणों के वितरण के लिए के वितरण के लिए 2010 से 2021 -22 की अवधि में खासी धनराशि जारी है।

जारी की राशि

वर्ष       निधि जारी (करोड़ रुपयों में)

2010-11 – 69.68

2011-12 – 75.99

2012-13 – 70.60

2013-14 – 95.36

2014-15 – 101.28

2015-16 – 151.16

2016-17 – 170.00

2017-18 – 200.01

2018-19 – 216.19

2019-20 – 213.83

2020-21 – 189.13

2021-22 – 198.704।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close