उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखनऊ

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर मचा बवाल, गेट फांदकर अखिलेश यादव JPNIC परिसर में हुए दाखिल, सरकार कर रही है ये कार्रवाई की तैयारी

लखनऊ: जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ के जेपीएनआइसी पहुंचे। अखिलेश के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें परिशन न होने का हवाला दिया और रोकने का प्रयास किया।पुलिस ने अखिलेश को रोकने के लिए जेपीएनआइसी के गेट पर ताला तक लगा दिया और गेट को फांदकर कोई भीतर न जा सके। इसके लिए एक दिन पहले ही लोहे की चादर भी लगा दी गई थी।

गेट को फांदकर अखिलेश यादव की एंट्री

जय प्रकाश नारायण की जयंती पर जेपीएनआईसी का गेट बंद किए जाने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नाराज हो गए और गेट को फांदकर भीतर प्रवेश कर गए। अखिलेश यादव यहां अपने रथ से आए थे। उनको मना करने जैसे ही पुलिस अधिकारी रथ के भीतर गए, अखिलेश यादव नाराज हो गए।

अखिलेश तुरंत रथ से उतरे और गेट फांदकर भीतर चले गए। उनके पीछे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी गए। वापस आने पर कार्यकर्ताओं ने पहले गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की, तब तक अखिलेश आ गए। वह दोबारा गेट फांदकर अखिलेश बाहर आए। इस बीच गेट का ताला भी टूट गया। इस बीच अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप भी लगाया।

 

बता दें अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआइसी) में जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम तय किया था। सपा प्रदेश कार्यालय की ओर से एलडीए उपाध्यक्ष डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अनुमति मांगी गई थी। परंतु सुरक्षा का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी गई थी।

अब सरकार कर रही है ये कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर रही है। सरकार ने कार्रवाई के आदेश दिए है। मुख्यमंत्री ने पुलिस के आला अधिकारियों को भी तालाब किया है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री इस मामले में पुलिस पर भी कार्रवाई कर सकते है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close