Salman Khan: ‘दंबग’ सलमान खान पर जानलेवा हमला, ताबड़तोड़ की गई फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

Salman Khan: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग ने फैंस को चौंका दिया है। मुंबई में दंबग सलमान खान के घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें संदेह है कि यह फायरिंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की है।
वही, गैलेक्सी अपार्टमेंट जाकर फॉरेंसिक टीम ने जांच की है। और दीवार के अंदर गोलियों के निशान पाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सलमान खान के घर की बालकनी में जो नेट लगा है जहां से वह अपने फैंस से मुलाकात करते है। उसी बालकनी की नेट में भी एक गोली लगी। उस गोली का शेल सलमान के घर के अंदर से पुलिस ने बरामद किया है।
बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान की जान पर सालों से खतरा मड़रा रहा है। इस की वजह गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई है जो उनके पीछे पड़े हैं। दोनों की तरफ से कई दफा सलमान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश हो चुकी है। अब एक बार फिर चौंकाने वाली घटना सामने आई है। रविवार को सुबह 4.50 बजे सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर अज्ञात बाइक सवारों ने लगभग 5 राउंड फायरिंग की। ये घटना सीसीटीवी में कैद हुई।