Big Breaking : मुख्यमंत्री से मिलने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी का हल्ला बोल, धारा-10 नोटिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन – कई नेता हिरासत में

नोएडा : नोएडा प्राधिकरण द्वारा धारा-10 के अंतर्गत जारी नोटिसों के विरोध और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की मांग को लेकर आज समाजवादी पार्टी ने प्राधिकरण कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाज़ी की और प्राधिकरण प्रशासन पर आम जनता को परेशान करने का आरोप लगाया।
प्रदर्शन का नेतृत्व सपा महानगर अध्यक्ष ने किया। उन्होंने कहा कि धारा-10 का नोटिस गरीब और आम जनता के खिलाफ षड्यंत्र है। यदि नोटिस वापस नहीं लिया गया और मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय नहीं दिया गया तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन के दौरान सपा महानगर अध्यक्ष और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी हुई, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बहस इतनी बढ़ गई कि मौके पर तैनात पुलिस बल को हालात संभालने में कठिनाई हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा दौरे से ठीक पहले हुए इस प्रदर्शन ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और हालात पर नज़र बनाए हुए है।
इसी बीच पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें सेक्टर-51 में बैठा रखा है।
हिरासत में लिए गए नेताओं में डॉ. आश्रय गुप्ता, बबलू चौहान, विकास यादव, बाबूलाल बंसल, भिस्म यादव, सुरेंद्र, मुनव्वर खान, तनवीर हुसैन, शालिनी खारी, बबली शर्मा, राम सहेली, रोहित यादव, नरेश यादव, दीपक देसवाल, सतवीर यादव, नेहा शर्मा, मोहित यादव, शिव कुमार यादव, कृपाशंकर, राणा मुखर्जी, उदय सिंह, विश्वास आदि शामिल हैं।




