गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

Greater Noida West News : सुपरटेक इकोविलेज में धूमधाम से मना ‘सप्रेम सर्वजन मिलन’ कार्यक्रम, टीम SOS ने आयोजित किया था कार्यक्रम

नोएडा वेस्ट : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सबसे बड़ी सोसाएटी सुपरटेक इकोविलेज में ‘सप्रेम सर्वजन मिलन’ कार्यक्रम धूमधाम से मना। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग पहुंचे। जिन्होंने “लिट्टी/ बाटी चोखा और गरम चाय का आनंद लिया। कार्यक्रम टीम SOS द्वारा आयोजित किया गया था।

Federal Bharat :सुपरटेक इकोविलेज में सप्रेम सर्वजन मिलन के मौके पर मौजूद महिलाएं।

40 दिन तक किया था आंदोलन
कुछ महीनों पूर्वइकोविलेज़-1 निवासियों ने एकसाथ होकर, सोसायटी की बेहतरी हेतु 40 दिन तक सर्वजन शान्तिपूर्ण आंदोलन किया था। कुछ मूलभूत मांगों को बिल्डर ने प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद मान लिया था। कुछ आन्दोलनकर्मियों को पुलिस द्वारा नोटिस भी दिया गया था।

Federal Bharat :सुपरटेक इकोविलेज में सप्रेम सर्वजन मिलन के मौके पर मौजूद लोग।

300 से अधिक लोगों ने लिट्टी/ बाटी चोखा का लिया मजा

सर्दी में रविवार रात सोसाएटी के क्लब दो में 300 से अधिक लोग सप्रेम सर्वजन मिलन के मौके पर एकजुट थे। लोगों ने ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए आयोजक टीम को बधाई दी।

सिक्योरिटी में नहीं हुआ सुधार तो फिर करेंगे आंदोलन

इस मौके पर SOS टीम ने घोषणा की है कि अगर सोसायटी के रखरखाव और सिक्योरिटी की स्थिति में सुधार नही हुआ तो एक बार फिर से सर्वजन शान्तिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close