×
Uncategorized

घर में बने सैफ्टी टैंक से हुआ बड़ा हादसा, दो भाइयों की हुई दर्दनाक मौत

मूलरुप से बुलंदशहर निवासी 40 वर्षीय चंद्र भान और 26 वर्षीय राजू चोटपुर कॉलोनी में रहते थे।

नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में दो सगे भाईयों की घर के अंदर बने सेफ्टी टैंक में गिरने से मौत हो गई। उन्हें बचाने के लिए टैंक में उतरा पड़ोसी भी बेहोश हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

मूलरुप से बुलंदशहर निवासी 40 वर्षीय चंद्र भान और 26 वर्षीय राजू चोटपुर कॉलोनी में रहते थे। चंद्र भान की शादी के बाद चोटपुर गांव में वह अपनी पत्नी और छोटे भाई राजू के साथ रहते थे। दोनों कारपेंटर का काम करते थे। सोमवार को चंद्रभान सेफ्टी टैंक पर खड़ा हुआ तो उसकी पटिया का ढक्कन टूट गया। जिससे वो टैंक के अंदर गिर गया।

चंद्र भान को बचाने के लिए उसका छोटा भाई नीचे कूद गया। वह भी बेहोश हो गया। दम घुटने की वजह से वह सेफ्टी टैंक से नहीं निकल पाया। उन्हें बचाने के लिए पड़ोस में रहने वाला हेमंत भी उसमें उतर गया। जिससे वह बेहोश हो गया। हालांकि, हेमंत निकल आया, लेकिन दोनों भाई को फर्श काटकर निकाला गया। दोनों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close