×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़राज्य

भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ सेक्टर-105, श्री कल्याण सुंदरम शिव मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्री राधा अष्टमी

नोएडा – सेक्टर-105 स्थित श्री कल्याण सुंदरम शिव मंदिर में श्री राधा अष्टमी का पर्व श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। RWA और सेक्टरवासियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री राधा रानी के दिव्य श्रृंगार, विशेष महापूजा और संगीतमय आरती के साथ हुई। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लिया और राधा रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

महापूजा और आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच चरणामृत और फलाहारी महाप्रसाद का वितरण किया गया। महिलाओं और बच्चों समेत बड़ी संख्या में सेक्टरवासियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

आयोजन का नेतृत्व RWA अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय, महासचिव राजीव दुबलिश, उपाध्यक्ष रानी गौतम, कोषाध्यक्ष सुरेश बंसल, संयुक्त सचिव अनिल भदौरिया सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।

इस अवसर पर RWA अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने सेक्टरवासियों को श्री राधा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का माध्यम हैं।

कार्यक्रम में मनमोहन शर्मा, ब्रह्म सिंह, शिव कुमार शर्मा, रानी भदौरिया और रश्मी सिंह समेत बड़ी संख्या में सेक्टरवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर RWA महासचिव राजीव दुबलिश ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों और सेक्टरवासियों का आभार व्यक्त किया।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close