उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Big News : सिकंदराबाद में डॉ. महेश शर्मा के विरोध की पूरी कहानी, कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सांसद को लौटना पड़ा दबे पांव

ग्रेटर नोएडा : लोकसभा चुनाव 2024 करीब है। पार्टी से लेकर संभावित प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। वहीं गौतम बुद्ध लोकसभा सभा से सांसद डॉक्टर महेश शर्मा भी अपने चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। शुक्रवार को महेश शर्मा चुनाव प्रचार करने के लिए सिंकंदराबाद के सुनपेड़ा गांव में पहुंचे थे।

यहां उन्हें ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने सांसद के सामने विरोध जताना शुरू कर दिया। यहां तक कि उनके समर्थकों के साथ धक्का मुक्की भी की। सुनपेड़ा गांव में हुए पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ है कि हैं कि उनका काफिला गांव के बाहर पहुंचता हैं। वहां एक कार्यक्रम था। साथ ही पहले से वहां लोगों की भीड़ एकत्रित हैं। तभी वहां मौजूद लोग महेश शर्मा मुर्दाबाद और महेश शर्मा मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

ग्रामीणों का विरोध नारेबाजी तक नहीं रुका। वहां मौजूद लोगों ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी धक्का मुक्की की। बताया गया है कि सुनपेड़ा गांव के प्रधान और जिला पचायत चुनाव की सदस्य लड़ चुकी प्रत्याशी पति भी वहां मौजूद था। जिसके बाद डॉ. महेश शर्मा को मौके से दबे पांव लोटना पड़ा। हालांकि, वहां मौजूद लोगों को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी।

वर्तमान प्रधान हरवीर ने किया विरोध

ग्रामीणों की मानें तो गांव के वर्तमान प्रधान हरवीर और एक अन्य नेता वीडियो में विरोध करते दिख रहे है। बताया जा रहा है कि प्रधान सांसद के अपने विरोधी के घर जाने से नाराज था। कार्यक्रम से पहले सांसद गांव में ही किसी व्यक्ति के घर गए थे। एक ग्रामीण ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि सांसद गांव के पूर्व प्रधान के घर चले गए थे। वर्तमान प्रधान ने इसका विरोध किया। बाद में प्रधान को माना लिया गया और कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close