जेवर एयरपोर्ट की चाक-चौंबद होगी सुरक्षा व्यवस्था, दो नई कोतवाली और 12 चौकियों के लिए शासन से मिली हरी झंडी
दोनों पुलिस स्टेशन और चौकियों को आधुनिक डिजिटल पुलिसिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा। ताकि रीयल-टाइम सूचना पर जल्द कार्रवाई की जा सके।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा की तैयारी जिले के पुलिस के अधिकारियों ने शुरू कर दी है। एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए दो नए कोतवाली बनाई जाएगी। इंटरनेशनल व डोमेस्टिक टर्मिनल नाम से नए कोतवाली बनाए जाएंगे। शासन ने इन दोनों कोतवाली मंजूरी मिल गई है। कमिश्नरेट पुलिस जल्द ही दोनों नए कोतवाली में एसएचओ से लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती करेगी।
दरअसल, एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैे। जल्द ही उड़ान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन को टर्मिनल के अंदर बनाया गया है। वहीं, जेवर इंटरनेशनल टर्मिनल पुलिस स्टेशन को एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर स्थापित किया जा रहा है। चारों चौकियों पर तैनात पुलिसकर्मी यमुना एक्सप्रेस-वे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे और दिल्ली-मुंबई हाईवे के जरिए एयरपोर्ट की ओर आने-जाने वाले सभी वाहनों और यात्रियों को सुरक्षा करना है।
इन क्षेत्रों में बनाई गई पुलिस चौकियां
जेवर इंटरचेंज, करौरल अंडरपास, अच्छेजा कट और दादरी की बील कट पर पुलिस चौकियों की स्थापना की जा चुकी है। जेवर डोमेस्टिक टर्मिनल पुलिस स्टेशन पर एक निरीक्षक, दो उपनिरीक्षक, नौ मुख्य आरक्षी, तीन कंप्यूटर ऑपरेटर, 15 आरक्षी, दो आरक्षी चालक, तीन फोर्थ क्लास के कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए शासन से हरी झंडी मिल चुकी है। पुलिस चौकियों पर 49 पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा चुका है जो एयरपोर्ट क्षेत्र में आने-जाने वाले यात्रियों और वाहनों की सुरक्षा करेंगे। चौकी क्षेत्रों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है। जिसके लिए एक कंट्रोल रूम भी तैयार किया जाएगा।




