Uncategorizedउत्तर प्रदेशग्रेटर नोएडानोएडाब्रेकिंग न्यूज़

देखिये, ग्रेटर नोएडा में मौत से पहले का खौफनाक वीडियो, मोबाइल में छिपा था मौत का राज, अब खोज रही है पुलिस

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा में एक व्यापारी ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का राज मोबाइल में कैद हो गया। जब मौत से पर्दा उठा तो परिजनों और पुलिस में हड़कंप मच गया। अब आत्महत्या के उकसाने के आरोप में नामजद आरोपी व्यापारी को पुलिस खोज रही है। आरोपी व्यापारी फरार है।

जगवीर सिंह राठी मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले थे और परिवार के साथ गामा वन में रहते थे। जगवीर की राठी पाइप ट्रेडिंग नाम से फर्म थी और ग्रेटर नोएडा निवासी महेश सिंगला से जगवीर ने पाइप ख़रीदे थे। जगवीर की पत्नी दर्शन राठी का आरोप है कि महेश ने जो पाइप सैंपल में दिए थे, वह पाइप आर्डर में नहीं भिजवाए। जो पाइप आर्डर में भिजवाए वह घटिया क्वालिटी के थे।

पांच अक्टूबर को जगवीर ने की आत्महत्या
पत्नी का आरोप है कि जगवीर ने पांच अक्टूबर को एक पार्क में जाकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।आत्महत्या से पहले उन्होंने वीडियो बनाया जो मोबाइल में था। पोस्टमार्टम के बाद जब मोबाइल परिजनों को मिला तो वीडियो की जानकारी हुई। वीडियो में जगवीर महेश सिंघला पर आरोप लगा रहे है और उन्होंने वीडियो बनाने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी।

अब पुलिस महेश सिंघला की कर रही है तलाश

अब बीटा थाने की पुलिस आरोपी महेश सिंघला के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर उसे गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close