पाकिस्तान से आई सीमा हैदर फिर बनेगी मां, सचिन बोला-डॉक्टर ने दी घी खाने की सलाह
सीमा और सचिन के पांच बच्चे है। एक बार फिर से सीमा मां बनने वाली है। सीमा ने रविवार को अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है।

पाकिस्तान से नेपाल होकर भारत आई सीमा हैदर एक बार फिर से मां बनने वाली है। वह अपने प्यार की खातिर रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के पास आई थी। वह अवैध तरीके से चार बच्चों के साथ रबूपुरा में सचिन के साथ रह रहीं हैं। दोनों की पबजी गेम्स खेलते समय दोस्ती और वह जल्द ही प्यार में बदल गई।
सीमा और सचिन के पांच बच्चे है। एक बार फिर से सीमा मां बनने वाली है। सीमा ने रविवार को अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उसने बताया है कि वह सात माह की गर्भवती हैं। इसी साल ही सीमा ने एक बेटी हुई थी। अब सचिन मीणा की भारत में सीमा के आने की दूसरी संतान होगी। जबकि उनके छह बच्चे हो जाएंगे। कुछ तकलीफ होने पर वह अपने पति सचिन के साथ ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल पहुंचे। यहां जांच के बाद बताया गया कि वह सात माह की गर्भवती हैं।
शुरू में सीमा के पाकिस्तानी जासूस होने की अफवाह उड़ी। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा को हिरासत में लेकर जांच की थी। उसे छोड़ दिया गया था। वीडियो में सीमा अपना बेबी बंप दिखाते हुए भी नजर आ रही है। वह कहती हैं कि सचिन ने भारी वजन उठाने वाला काम नहीं करने दे रहे हैं। सचिन कहता हैं कि सीमा को कैल्शियम की कमी हैं। इसलिए, डॉक्टर ने घी खाने की सलाह दी है।




