×
Uncategorized

Noida: ज्योति यात्रा में गूंजा सेवा और विकास का संदेश, ग्रेटर नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर परिसर में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सेवा ज्योति प्रज्वलित कर यात्रा का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर और जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह समेत जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद जेपी नड्डा ने सेवा ज्योति प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया। यात्रा इंडिया एक्सपो मार्ट से शुरू होकर गुर्जर सेवा संस्थान, ग्रेटर नोएडा पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान सेवा, सुशासन, विकास और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘25 वर्ष जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और देश-प्रदेश की विकास यात्रा की जानकारी दी गई। लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

आयोजकों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा और जनकल्याण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। विकसित भारत संकल्प सभा के माध्यम से सेवा, सुशासन और विकास के प्रयासों में जनभागीदारी बढ़ाने तथा विकसित भारत के निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close