उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरलखनऊ

भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का तबादला

कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शासन-प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने लिए राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 16 अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस बदलाव में मेरठ मंड़ल के आयुक्त को ग्रेटर नोएडा ,गौतमबुध नगर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का भी चार्ज दिया गया है।

आईएएस संजीव कुमार मित्तल अपर मुख्य सचिव राज्य कर विभाग, अध्यक्ष सतर्कता आयोग से राजस्व परिषद के अध्यक्ष बनाए गए हैं। आईएएस अरविंद कुमार अपर मुख्य सचिव  स्थापना एवं औद्योगिक विकास आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक को औद्योगिक विकास आयुक्त का भी चार्ज दिया गया है। आईएएस  नरेंद्र भूषण मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा, गौतमबुध नगर  से प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया है। आईएएस सुरेंद्र सिंह आयुक्त मेरठ मंडल मेरठ को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त चार्ज दिया है।

इसीप्रकार नितिन रमेश गोकर्ण को प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग से प्रमुख सचिव आवास व शहरी नियोजन बनाया है। आईएएस दीपक कुमार प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन से हटाकर बेसिक शिक्षा विभाग से प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा बनाया है।

आईएएस सुभाष चंद्र शर्मा प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा से प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास होंगे। आईएएस सुधीर गर्ग प्रमुख सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य विभाग से प्रमुख सचिव राजस्व विभाग बनाया गया है। आईएएस रजनीश दुबे अपर मुख्य सचिव नगर विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग को अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास, मत्स्य पशुधन व समन्वय विभाग बनाया है।

आईएस  मनोज कुमार सिंह अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास ,पंचायती राज ,तथा राजस्व विभाग को अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास पंचायती राज के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त बनाया है। आईएएस अमृत अभिजात प्रमुख सचिव व्यवसायिक शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा से  प्रमुख सचिव नगर विकास व नगरीय रोजगार बनाया है। आईएएस राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव परिवहन से प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग बनाया गया है। आईएएस एल वेंकटेश्वरलू महानिदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ से प्रमुख सचिव परिवहन बनाए गए हैं।

आईएएस  नीना शर्मा सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास मुख्य कार्यपालक अधिकारी इनवेस्ट यूपी लखनऊ से निदेशक उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ बनाया गया है। आईएएस एम देवराज अध्यक्ष उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम तथा पारेषण निगम लखनऊ को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। आईएएस राधा एस चौहान अपर मुख्य सचिव महिला कल्याण एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग वित्त एवं वित्त आयोग को अपर मुख्य सचिव संस्थागत वित्त होंगे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close