crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंग न्यूज़

Noida Breaking News : हल्की बारिश के बीच नोएडा-दिल्ली कालिंदी कुंज बॉर्डर पर भीषण जाम,देखें वीडियो

नोएडा : नोएडा समेत पूरे एनसीआर में शाम से ही हल्की हल्की बारिश हो रही है। इसी बीच बारिश के कारण नोएडा दिल्ली को जोड़ने वाले बोर्डरों पर भीषण जाम लग गया है। नोएडा दिल्ली कालिंदी कुंज बॉर्डर पर करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है, जिस वजह से हज़ारों वाहन रें- रेंग कर चल रहे है।

बारिश के बाद जाम ने नोएडा का सिरदर्द बढ़ा दिया है। सबसे ज्यादा नोएडा-दिल्ली को जोड़ने वाले बोर्डरों पर जाम लगा हुआ है। जाम के कारण हज़ारों की संख्या में वाहन सड़को पर फंसे हुए है, नोएडा-दिल्ली कालिंदी कुंज बॉर्डर के दिल्ली जाने वाले मार्ग करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है, वाहनों की रफ्तार कम होने से नोएडा से दिल्ली की ओर सफर करने वाले लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है, यमुना के ऊपर बने पुल और टोल को पार करने में जहाँ पहले पांच मिनट लगते थे। आज जाम के कारण यह सफर आधे घण्टे का हो गया है, वही ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक पीक आवर होने के कारण सड़को पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है, दफ्तरों के छुट्टी के समय होने के कारण दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया है, फिलहाल ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने में जुटी हुई है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close