खेलों में छाया GL Bajaj, AKTU Zonal Sports 2025 में बना विनर कॉलेज

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा स्थित GL Bajaj Institute of Technology and Management ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए AKTU Zonal Sports 2025 में विजय हासिल की। गौतम बुद्ध नगर क्षेत्र के 27 कॉलेजों में से GL Bajaj के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्था का नाम गौरवान्वित किया।
इस प्रतियोगिता में GL Bajaj के छात्रों ने कुल 20 पदक अपने नाम किए, जिनमें 5 स्वर्ण, 11 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। स्वर्ण पदक 100 मीटर (बालिकाएं), लॉन्ग जंप (बालिकाएं), वॉलीबॉल (बालक एवं बालिकाएं) और बैडमिंटन (बालिकाएं) में जीते गए। वहीं रजत पदक रिले (बालक एवं बालिकाएं), हाई जंप (बालक), डिस्कस थ्रो (बालक), 200 मीटर (बालक), शॉटपुट (बालिकाएं), बैडमिंटन (बालक), शतरंज (बालिकाएं), खो-खो (बालक), लॉन्ग जंप (बालिकाएं) और 100 मीटर (बालिकाएं) में हासिल किए गए। इसके अलावा कांस्य पदक 200 मीटर (बालिकाएं), 400 मीटर (बालक) और शॉटपुट (बालक एवं बालिकाएं) में मिले।
GL Bajaj की बैडमिंटन बालिका टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर संस्था का गौरव बढ़ाया, वहीं कबड्डी और बैडमिंटन (बालक) टीमों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खेल भावना और टीम वर्क का शानदार उदाहरण प्रस्तुत किया।
संस्था के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर कहा, “GL Bajaj में हम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विश्वास रखते हैं। यह जीत उनके समर्पण, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है।” वहीं, निदेशक प्रो. (डॉ.) प्रीति बजाज ने कहा, “हमारे छात्रों ने यह सिद्ध कर दिया है कि सफलता निरंतर अभ्यास, जुनून और अनुशासन से मिलती है। उनकी यह उपलब्धि पूरे GL Bajaj परिवार के लिए गर्व का क्षण है।”




