crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

शक्ति मिशनः पुलिस उपायुक्त ने किया महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

थाना फेस-2 के रिचा ग्लोबल कंपनी मं मिशन शक्ति कार्यक्रम का किया गया आयोजन,  मुख्य अतिथि थीं महिला सुरक्षा की पुलिस उपायुक्त प्रीति यादव  

नोएडा। पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने थाना फेस-2 क्षेत्र के अन्तर्गत रिचा ग्लोबल कम्पनी में मिशन शक्ति कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर कंपनी में काम करने वाली महिलाओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं

सोमवार को पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा प्रीति यादव ने डी 49/50 रिचा ग्लोबल कंपनी में मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कंपनी में काम करने वाली महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में करीब तीन सौ महिलाएं मौजूद थीं।  उन्हें संबोधित करते हुए प्रीति यादव ने कहा कि आज की महिलाएं पूर्ण रूप से सशक्त हैं। वे निर्भीक होकर कार्य कर रही हैं।  “कभी कभी देखने में आता है कि महिलाएं अपने घर से किसी भी काम जैसे- बच्चों को स्कूल ले जाते समय, मार्केट,अस्पताल या घर से बाहर कही भी आते-जाते समय यदि किसी व्यक्ति द्वारा उनके साथ छेडखानी या फब्तियां कसी जाती हैं,  तो महिलाएं शर्म की वजह से शिकायत नहीं करतीं। यदि आपके साथ या आप की बच्चे के साथ कही भी किसी भी स्थान पर उत्पीडन होता है तो आप उसके खिलाफ आवाज उठाएं और पुलिस से सहायता लें। पुलिस सदैव आपकी सहायता के लिए तत्पर है। ऐसी कोई भी घटना जिससे आपके सम्मान को ठेस पहुंचे तो तत्काल हेल्प लाइन नम्बर 1090 अथवा डॉयल 112 पर सम्पर्क करें। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।

बच्चे माता-पिता को जरूर बताएः रामबदन सिंह

डीसीपी सेंट्रल नोएडा रामबदन सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपने घर के छोटे बच्चों को समझाएं कि उनके साथ यदि कोई भी गलत व्यवहार करता है तो अपने माता-पिता को निर्भीक होकर बताएं जिससे बच्चों के साथ गलत व्यवहार करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जा सके।

ये लोग थे मौजूद

इस कार्यक्रम में डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव, डीसीपी सेंट्रल नोएडा रामबदन सिंह के अलावा एसीपी महिला सुरक्षा, साइबर वर्णिका सिंह के अलावा रिचा ग्लोबल कंपनी के मैनेजर अभिषेक व अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close