crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरब्रेकिंग न्यूज़राज्य

शर्मनाक घटना : बुलंदशहर में 85 वर्ष की बुजुर्ग से घर में घुसकर दुष्कर्म, महिला सुरक्षा के दावे तार-तार

बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराधों पर लगाम लगाने के तमाम दावों के बीच बुलंदशहर जिले से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहांगीरपुर कोतवाली क्षेत्र में घर में अकेली रह रही 85 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया।

दीवार फांदकर घर घुसा दुष्कर्मी

पुलिस के अनुसार 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला जहांगीरपुर क्षेत्र में अकेली रहती है। उसके बेटे बाहर थे और परिवार के साथ वहीं रहते हैं। शुक्रवार की रात को एक हवस का प्यास दरिंदा दीवार कूदकर घर में घुसा और महिला का मुंह चादर से बांधकर दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज

बुजुर्ग महिला के बेटे की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जहांगीरपुर पुलिस ने महिला का मेडिकल कराया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास में जुटी हुई है। बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की इस शर्मनाक  घटना से महिलाओं की सुरक्षा के पुलिस क दावे तार-तार हो गए हैं।

 

Mukesh Pandit

Tags

Related Articles

Back to top button
Close