×
उत्तर प्रदेशगाज़ियाबादगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्टब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान, शांतक्का जी ने वैश्य समाज की बहनों से किया संवाद

गाजियाबाद – चैत्र कृष्ण नवमी (12 मार्च, गुरुवार) के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य संगठन (महिला विंग) के प्रतिनिधियों के साथ राष्ट्र सेविका समिति की वंदनीय प्रमुख संचालिका मा. शांतक्का जी की एक सहज वार्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज और राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई।

इस अवसर पर वंदनीय प्रमुख संचालिका शांतक्का जी ने अपने प्रबोधन में कहा कि राष्ट्र के उत्थान और सशक्त समाज निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को संगठित होकर राष्ट्रकार्य में आगे आने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्र सेविका समिति की क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती कमल ढींगरा ने किया। वहीं मेरठ प्रांत की कार्यवाहिका श्रीमती सुकंज बाला अग्रवाल ने वैश्य समाज की बहनों के बीच राष्ट्र सेविका समिति का परिचय प्रस्तुत करते हुए उन्हें संगठन से जुड़कर राष्ट्रकार्य में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की प्रचारिका शशि जी, अलका जी (लखनऊ), गाजियाबाद से GST आयुक्त निवेदिता भट्टाचार्य, मेरठ से ममता सिंघल, बुलंदशहर से प्रियंका अग्रवाल, नोएडा से निहारिका बंसल, पूनम सिंघल, रमा जी, इंद्रा गुप्ता, अनीता जी, सुमन जी, कुमकुम गर्ग, अर्चना गोयल, मीनू बंसल, पूनम बिंदल, रेखा अग्रवाल सहित अनेक बहनों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में राकेश खंडेलवाल, मुनीश गर्ग, सचिन गोयल, जितेंद्र अग्रवाल, अमित पोरवाल, विनय अग्रवाल और नितिन गोयल सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को संगठित कर राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Related Articles

Back to top button
Close