उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्ट

शिव पुराणः शिव की महिमा को सुनने के लिए आते रहे हजारों श्रद्धालु

समापन के दिन डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने शिव जी की महिमा का किया श्रवण, पूरा वातावरण हो गया था शिवमय

ग्रेटर नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के अन्तर्गत उमा पब्लिक स्कूल मायचा अजायबपुर में आयोजित शिव पुराण कथा का आज समापन हो गया है। शिव पुराण का आयोजन उमा पब्लिक स्कूल मायचा अजायबपुर में 15 मार्च से हुआ था। इसका समापन आज सोमवार को हुआ। इस अवसर पर पूरा वातावरण की शिवमय हो गया था।

हजारों श्रद्धालु आए

शिव पुराण कथा को कथा वाचक पं0 प्रदीप मिश्र ने श्रद्धालुओं को सुनाया गया। इसे सुनने के लिए हर दिन करीब 50 हजार श्रद्धालु आए। रविवार और समापन के दिन सोमवार को करीब डेढ़ लाख लोगों ने शिव जी की महिला सुनीं।

सकुशल हुआ समापन

शिव पुराण की कथा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान, एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार प्रथम सम्बन्धित एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा, थाना प्रभारी दादरी, थाना प्रभारी जारचा, थाना प्रभारी कासना व संबंधित थानों की पर्याप्त पुलिस व यातायात पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पुलिस की भूमिका की हुई तारीफ

पुलिस प्रशासन द्वारा सकुशल शिव पुराण कथा को संपन्न कराने में पुलिस व्यस्थाप की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close