×
गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मनोएडा

देशभर में शिवरात्रि की धूम, नोएडा के मंदिरों में लगी लंबी लंबी कतारें

नोएडा : देशभर में सावन माह की शिवरात्रि का त्यौहार बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जा रहा है,सुबह से ही मंदिरों में मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। मंदिरों में लगातार भक्त कांवड़ लेकर लौट रहे है और शिव को गंगाजल चढ़ा रहे हैं। शिवभक्त नोएडा के अलग-अलग मंदिरों में आज जल चढ़ा रहे हैं।

आपको बता दें कि श्रावण मास के पावन महीने में कांवड़ यात्रा की जाती है, जिसमें तमाम शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने-अपने मंदिरों में पहुंचते हैं, और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। आज सुबह से ही नोएडा के अलग-अलग मंदिरों में हर हर महादेव और जय भोले के नारों की गूंज सुनाई दी। सभी भक्त अपनी अपनी श्रद्धा के अनुसार मंदिरों में पहुंच रहे हैं, और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर उनका पूजन अर्चन कर रहे हैं। सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक करने से जीवन में सुख समृद्धि और भगवान भोलेनाथ का विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

Keshav Panchal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close