उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मनोएडा

प्राण-प्रतिष्ठा के पूर्व गाजे-बाजे के साथ निकली शोभा कलश यात्रा

शोभा यात्रा में सजाई गई थी आकर्षक झांकी, सैकड़ों लोगों ने लिया भाग

नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट ने नवनिर्मित मंदिर शिव नगरी सेक्टर- 17 नोएडा में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व शनिवार को शोभा एवं कलश यात्रा निकाली गई।

शोभा और कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं की ओर से गाजे-बाजे के साथ ही आकर्षण झांकी सजाई गई थी।

शोभा कलश यात्रा शिव नगरी सेक्टर-17 मंदिर से निकलकर सनातन धर्म मंदिर सेक्टर- 19, नोएडा पहुंची और वहां से अट्टा होते हुए वापस सेक्टर- 17 मंदिर पर वापस पहुंची।

शोभा कलश यात्रा ट्रस्ट की अध्यक्ष व वरिष्ठ समाज सेविका रितु सिन्हा, गंगेश्वर दत्त शर्मा, मंजू शर्मा, गुड़िया देवी, रेखा चौहान, मधु शर्मा, पूजा अवाना, दीपा देवी, रेखा शर्मा, आशा गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता आदि के नेतृत्व में संपन्न हुई।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close