नाले के पास झाड़ियों में मिले शव के मामले में हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी पर अभद्र टिप्पणी करने पर…
बता दें कि, तीन नवम्बर को पाली रोड पर नाले के पास स्थित झाड़ियां में एक अज्ञात शव मिला था। मृतक की पहचान श्यौराजपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अंकित पुत्र विजयपाल के रूप में हुई।

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई सफाईकर्मी की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दर्जी ने महज सात हजार रुपये के विवाद में उसकी हत्या की थी। मृतक को शक था कि उसके पैसे दर्जी ने चोरी किए है। शराब के नशे में धुत सफाईकर्मी के साथ रास्तेे में बदतमीजी से पेश् आया। साथ ही मृतक ने उसकी पत्नी पर अभद्र टिप्पणी कर दी। इसकी के चलते दर्जी ने उसकी कैंची से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को झाड़ियों के पास फेंककर फरार हो गया।
बता दें कि, तीन नवम्बर को पाली रोड पर नाले के पास स्थित झाड़ियां में एक अज्ञात शव मिला था। मृतक की पहचान श्यौराजपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अंकित पुत्र विजयपाल के रूप में हुई। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस और सीआरटी टीमों को लगाया गया। साथ ही पुलिस ने विभिन्न जगह लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। हत्या के मामले में वीरवार को पुलिस ने भनौता गांव के पास से आरोपी ओमपाल पुत्र गजराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक कैंची के अलावा बांए पैर की एक चप्पल बरामद की है।
डीसीपी ने बताया कि मृतक अंकित तिलपता गांव स्थित सौरभ कॉम्प्लेक्स में सफाई का काम करता था। वहीं, ओमपाल की भी दर्जी की दुकान है। घटना के दिन मृतक अंकित के नशे की हालत में सात हजार रुपये गायब हो गए। उसने ओमपाल पर पैसे चोरी करने का आरोप लगाया। दुकान बंद करने के बाद जब रात के समय ओमपाल अपने घर जाने लगा तो अंकित भी उसके पीछे—पीछे चल दिया। जहां मृतक ने इसी बीच ओमपाल की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी कर दी और अपशब्द कहे। जिसकी वजह से ओमपाल गुस्से में आ गया और उसने कैंची से मृतक अंकित के गले पर हमला कर दिया।




