×
उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: आम्रपाली गोल्फ होम्स मार्केट में अचानक बिजली कटौती पर दुकानदारों का प्रदर्शन, एनपीसीएल ऑफिस पर हंगामा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: बीते दिनों बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक बिजली कट जाने से 2 दिन परेशान हुए दुकानदारों ने आज एनपीसीएल (नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड) के टेकजोन-IV स्थित कार्यालय पर पहुंचकर हंगामा किया और जमकर नारेबाजी की।

दुकानदारों ने बिना सूचना के दुकानों की बिजली काटे जाने पर अपना गहरा रोष व्यक्त किया।

नेफोवा के अध्यक्ष अभिषेक कुमार से सभी पीड़ित दुकानदारों ने मुलाकात की और अपनी समस्या बताई।

अभिषेक कुमार ने टेकजोन-IV स्थित एनपीसीएल कार्यालय में अधिकारी इंदरपाल से मुलाकात की और पीड़ित दुकानदारों का पक्ष मजबूती से रखा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिना पूर्व सूचना के बिजली काटी गई तो अगली बार उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही, बिजली कटौती से दुकानदारों को होने वाले नुकसान का हर्जाना भी एनपीसीएल को देना पड़ेगा।

दुकानदार संगठन की ओर से चंदन राज ने बताया कि उन्होंने मल्टी-पॉइंट कनेक्शन के लिए नवंबर 2024 में ही आवेदन किया था, लेकिन नौ महीने बीत जाने के बावजूद अब तक कनेक्शन नहीं मिला है। उन्होंने एनपीसीएल के वाइस प्रेसिडेंट सुधीर त्यागी के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका ढुलमुल रवैया दुकानदारों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है और पिछले 6-7 महीने से बार बार उनको दुकान में मल्टीपाइंट कनेक्शन के लिए बताया जा रहा है परंतु अब तक स्थिति जस की तस है।

Vishnu Pratap

मेरा नाम विष्णु प्रताप है। मेरा जन्म 18 मई 2004 को उत्तर प्रदेश के एटा जिले में हुआ। पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक करियर नहीं, बल्कि एक जुनून है। वर्तमान में मैं Federal Bharat News में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हूं। मुझे अंतरराष्ट्रीय संबंध, इतिहास, राजनीति, युद्ध से जुड़ी खबरें, बिज़नेस और NGO से संबंधित विषयों में गहरी रुचि है। खाली समय में मुझे पढ़ना और अपने दोस्तों के साथ समय बिताना अच्छा लगता है।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close