Greater Noida: JEE Main Result 2026 में ग्रेनो वेस्ट का श्रेयस मिश्रा बना टॉपर, 100 परसेंटाइल में 12 नाम शामिल
पेपर 1 बीई/बीटेक में 12 कैंडिडेट्स ने 100 NTA स्कोर (प्रतिशत) हासिल किया है। रिजल्ट में सबसे पहला नाम दिल्ली के श्रेयस मिश्रा का है, जिन्होंने एनटीए स्कोर 100 है।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने फाइनल आंसर-की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया है। कटऑफ और टाॅपर के नाम जारी किए गए हैं क्योंकि सेशन 1 में कई कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल किए हैं।
पेपर 1 बीई/बीटेक में 12 कैंडिडेट्स ने 100 NTA स्कोर (प्रतिशत) हासिल किया है। रिजल्ट में सबसे पहला नाम दिल्ली के श्रेयस मिश्रा का है, जिन्होंने एनटीए स्कोर 100 है। लिस्ट में दूसरा नाम नरेंद्रबाबू गारी माहित और तीसरे स्थान पर शुभम कुमार हैं। श्रेयस ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसायटी के निवासी हैं। श्रेयस के पिता सुमंत मिश्रा ने बताया कि बेटे की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। श्रेयस ने दिल्ली से स्टेट टॉपर बनकर नाम रोशन किया है। उन्होंने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल कर पूरे देश में टॉप किया।
उनके पिता सुमंत मिश्रा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि बेटे की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं कि श्रेयस ने दिल्ली से स्टेट टॉपर बनकर नाम रोशन किया है। NTA ने आज रिजल्ट घोषित किया, जिसमें कुल 12 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया, लेकिन श्रेयस दिल्ली के लिए सर्वोच्च रहे।




