उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्ट

श्रीमद भागवतः पांचवे दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाललीलाओं का वर्णन

महंत मुकेशानंद जी महाराज का आयोजन समिति एवं कथा व्यास ने पटका ओढ़ाकर  किया स्वागत

नोएडा। ईडब्लूएस पाकेट सात सेक्टर 82 में चल रही श्रीमद भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास पुष्कर कृष्ण जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। बालाजी धाम नोएडा से पधारे  महंत मुकेशानंद जी महाराज का आयोजन समिति के सदस्यों एवं व्यास जी ने पटका ओढ़ाकर स्वागत किया।

कालिया नाग का मान मर्दन

कथा प्रसंग सुनाते हुए व्यास जी ने कहा कि बाल कृष्ण ग्वालों के साथ खेल रहे हैं और उनकी गेंद यमुना में चली जाती है जिसमें विषैला कालिया नाग रहता है। उसका बहुत भय है। कृष्ण यमुना में कूद जाते हैं और उस कालिया नाग का मान मर्दन करते हैं और उसे वहां से निकाल देते हैं।

इंद्र का अहंकार नष्ट करने का वर्णन

कथा व्यास ने अगले प्रसंग में वर्णन किया कि देवताओं के राजा इन्द्र को बहुत अभिमान हो जाता है। भगवान उसका अहंकार नष्ट करने की सोचते हैं। वृज में हर वर्ष इन्द्र की पूजा होती है लेकिन इस बार कृष्ण इंद्र की पूजा के लिए मना कर देते हैं और गोवर्धन पूजा के लिए सभी को मना लेते हैं। इस बात से इन्द्र क्रोधित होकर भारी वर्षा करते हैं। सारे वृजवासी परेशान हो जाते हैं। तब भगवान कृष्ण अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को धारण कर सभी की रक्षा करते हैं। वृजवासी भगवान को छप्पन भोग लगाते हैं। इन्द्र जान जाते हैं कि कृष्ण और कोई नहीं साक्षात नारायण हैं। इन्द्र भगवान कृष्ण से क्षमा मांगते हैं।

गोवर्धन का किया पूजन

पॉकेट वासियों ने भगवान गोवर्धन बनाए गए जिनका पूजन हुआ और सभी द्वारा बनाए गए अलग-अलग पकवानों का भोग लगाया गया। इसके बाद वकासुर अघासुर के वध के प्रसंगों का भी वर्णन कथा व्यास द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे,एनके सोलंकी , रवि राघव, अमितेष सिंह, देवमणि शुक्ल,बृज किशोर सिंह, सुशील पाल, रमेश चंद शर्मा, उत्तम चंद्रा,रमेश वर्मा, एसके तिवारी, राजेश गुप्ता,संजय शुक्ला, सुभाष शर्मा,सियाराम, कोमल यादव, हरी सिंह, अंगद सिंह तोमर, गिरिराज जी, गुरूमेल सिंह, शिववृत् तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव, राजवीर सिंह, संजय पांडे, एसके अग्रवाल सहित भगवत्प्रेमी श्रद्धालु मौजूद रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close