उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडाधर्म-कर्मनोएडानोएडा वेस्ट

श्रीमद भागवतः कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्म की कथा किया वर्णन

कथा व्यास पुष्कर कृष्ण जी महाराज वर्णन कर रहे कथाओं का, श्रोता ले रहे रुचि

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 82 के पॉकेट 7 में जारी श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास पुष्कर कृष्ण जी महाराज ने कृष्ण जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने वर्णन किया कि कंस ने अपने पिता उग्रसेन को राजगद्दी से उतारकर खुद राजा बन बैठा। उसने अपनी बहन देवकी का विवाह वासुदेव से कर दिया। जब कंस अपनी बहन को विदा करता है तो आकाशवाणी होती है कि देवकी का आठवां लाल तेरा काल होगा। कंस वासुदेव को मारने दौड़ता है लेकिन देवकी के समझाने पर कि वह अपनी सभी संतानों को उसे सौंप देंगे। कंस वासुदेव व देवकी को कारागार में डाल देता है। उनकी पैदा होने वाली संतानों को उसने एक-एक कर मार डाला। आठवीं संतान के रूप में भगवान कृष्ण बालक के रूप में जन्म लेते हैं। वासुदेव जी गोकुल में नंद के यहां कृष्ण को सौंप देते हैं और उनकी कन्या को लेकर वापस मथुरा आ जाते हैं। नंद बाबा के यहां कृष्ण का जन्म धूमधाम से मनाया जाता है।

सजाया गया पंडाल

कृष्ण जन्मोत्सव पर कथा पंडाल को गुब्बारों से सजाया गया था।  व्यास जी द्वारा गाए गए भक्ति गीतों पर श्रीमद भागवत कथा के मौके पर सेक्टरवासी जमकर झूमे।

इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे, एनके सोलंकी, रमेश चंद शर्मा, रवि राघव, अमितेश सिंह, देवमणि शुक्ल, बृज किशोर सिंह, उत्तम चंद्रा,सुशील पाल, एसके तिवारी, शिववृत तिवारी, राजेश गुप्ता, सुभाष शर्मा, संजय शुक्ला, राजवीर सिंह, एसके अग्रवाल, सियाराम, रमेश वर्मा, संजय पांडे, हरी सिंह, संगम प्रसाद मिश्र, गिरिराज जी, प्रमोद श्रीवास्तव, मुन्ना चौधरी, गुरुमेल सिंह, गोरेलाल सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close