bollywood masalaबॉलीवुड मसालाब्रेकिंग न्यूज़

Singham Again : प्रेग्नेंसी में भी अपनी अपकंमिग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शुटिंग कर रही है दीपिका पादुकोण, वायरल हुई फोटोज

Singham Again : रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग चल रही है। फैंस का दावा है कि अभिनेत्री इस दौरान एक एक्शन सीन फिल्मा रही थी। कुछ समय पहले ही अभिनेत्री ने अपनी प्रेग्नेंसी की आधिकारिक घोषणा की थी।

फिल्म में कई सितारों को कास्ट किया गया है। फीमेल स्टार कॉस्ट में दीपिका का नाम भी शामिल है। दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी को आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक किया था। अब सोशल मीडिया पर ‘सिंघम अगेन’ के सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। सेट से सामने आई तस्वीरों में अभिनेत्री पुलिस की वर्दी में दिख रही हैं। दावा किया जा रहा है कि वह फिल्म में एक्शन सीन करते हुए दिखाई देंगी।

एक्शन सीन फिल्मा रही दीपिका

सामने आई तस्वीरों में अभिनेत्री पुलिस की वर्दी में हैं। उनके चारों ओर जो कलाकार हैं वो गुंडों की वेशभूषा में है। इससे फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो एक एक्शन सीन कर रही हैं। फैंस यह भी दावा कर रहे हैं कि शूट के दौरान उनका बेबी बंप भी दिख रहा है। यह तस्वीरें दीपिका पादुकोण के एक फैन पेज से साझा की गई हैं।

‘सिंघम अगेन’ में दीपिका पहली बार पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। फिल्म में दीपिका लेडी सिंघम पुलिस अधिकारी ‘शक्ति शेट्टी’ के किरदार में दिखेंगी। बता दें कि फिल्म में अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close