Noida: सपा की बैठक में SIR अभियान पर हुई चर्चा…सहयोग की गई अपील
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसआईआर की वजह से लोगों को हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। रमेश प्रजापति ने कहा कि वह जनता के हितों और लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

सेक्टर—22 स्थित सैफरन बैंक्विट हॉल में रविवार को सपा नोएडा महानगर की मासिक बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर नोएडा विधानसभा के एसआईआर प्रभारी रमेश प्रजापति व व्यापार सभा के प्रभारी अक्षय जैन शामिल हुए।
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसआईआर की वजह से लोगों को हो रही परेशानियों पर चर्चा की गई। रमेश प्रजापति ने कहा कि वह जनता के हितों और लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। व्यापारी सभा के प्रभारी अक्षय जैन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता चुनाव आयोग के SIR अभियान में सहयोग करें। महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सक्रिय भूमिका निभाने और घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
प्रदेश सचिव सुनील चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का पारदर्शी होना बेहद जरुरी है। जिसके लिए सभी को सजग रहना चाहिए। प्रदेश सचिव जयकरण चौधरी ने सभी लोगों को अनुशासन का पाठ पढ़ने का काम किया। बैठक के बाद पार्टी नेता रजब खान और महासचिव विकास यादव की माता के निधन व बहलोलपुर के पार्टी नेता बलराम यादव के पिताजी के निधन के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर राकेश यादव, सुभाष भाटी ,मुन्ना आलम, मोहम्मद तसलीम, मोनू खारी, मुकेश प्रधान, महकार तंवर, गौरव कुमार यादव, रामवीर यादव ,बाबूलाल बंसल, मनोज गोयल, फूल सिंह, गौरव सिंघल, गौरव यादव आदि मौजूद रहे।




