×
Uncategorized

SIR कराना बीएलओ के लिए बन रहा मुसीबत का सबब, फॉर्म अभी भरा नहीं…पूछते हैं लास्ट डेट कब

दादरी विधानसभा में ऐसे लोगों की भरमार है। जिन्हें फॉर्म तो करीब 15 दिन पहले दिए जा चुके है, लेकिन अभी तक उन्होंने पूरे नहीं किए है।

जिले में चार नवंबर से चार दिसंबर तक भारत निर्वाचन आयोग का विशेष पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का कार्य चल रहा है। एसआईआर के कार्य में लगे बीएलओ घर—घर जाकर लोगों को प्रपत्र बांटे रहे है। लेकिन उन्हें भरकर देने में लोग देरी कर रहे है। उनके घर जाकर फॉर्म जमा करना भी बीएलओ के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। लोगों के फॉर्म अधूरे है। घर के चक्कर लगाने के अलावा मोबाइल पर फोन करने के बाद भी लोग बीएलओ को फॉर्म उपलब्ध नहीं करा रहे है। ऐसे में एसआईआर की प्रक्रिया की रफ्तार सुस्त दिखाई दे रही है।

दादरी विधानसभा में ऐसे लोगों की भरमार है। जिन्हें फॉर्म तो करीब 15 दिन पहले दिए जा चुके है, लेकिन अभी तक उन्होंने पूरे नहीं किए है। हालांकि, बड़ी संख्या में लोग ऐसे भी है, जोकि एसआईआर के प्रति जागरुक है। काफी लोग साथ के साथ भरकर बीएलओ को अपने फॉर्म दे चुके है। उसके बाद भी बड़ी फौज ऐसी है कि फॉर्म भरने में रुचि नहीं दिखा रहे है। दादरी की बीएलओ के मुताबिक, लोगों को करीब दस दिन पहले फॉर्म दिए गए। उन्होंने अगले ही दिन फॉर्म वापिस करने का वादा भी किया। लेकिन बड़ी संख्या में लोग ऐसे है, जोकि जमा नहीं कर रहे है। जब फॉर्म लेने जाते है तो वह कहते हैं कि अभी फॉर्म भरा नहीं है। बाद में आना।

पहले उनके सामने जहां फॉर्म बांटने में दिक्कतें आई तो अब जमा कराने में आ रही है। कुछ लोग पूछते हैं कि अंतिम तारीख कब है। कुछेक घर ही नहीं मिलते है। अब ऑनलाइन भरने वालों की संख्या बेहद कम है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close