SIR में आई बड़ी लापरवाही सामने, 60 बीएलओ और सात सुपरवाइजर पर मुकदमा दर्ज
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम(एसआईआर) में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसपर डीएम ने तत्काल एक्शन लेते हुए 60 बीएलओ और सात सुपरवाइजर पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जिले में 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर यह कार्रवाई की गई है। विधानसभा दादरी में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में लापरवाही बरतने व उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने पर 32 बीएलओ व एक सुपरवाइजर पर लोक प्रतिनिधित्व 1950 की धारा 32 के तहत ईकोटेक—1 कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
वहीं, उप जिलाधिकारी के निर्देश पर 11 बीएलओ व छह सुपरवाइजर पर दादरी कोतवाली में मुकदाम दर्ज किया गया है। जेवर कोतवाली में 17 बीएलओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।




