crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

गांजे की तस्करीः डेढ़ लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, पास में बैग से 12 किलो गांजा मिला

विद्यार्थियों, फैक्टरी के मजदूर, कर्मचारियों सहित अन्य लोगों को पुड़िया बनाकर गांजा का धंधा कर रहा था अर्से से

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की नारकोटिक्स और थाना सेक्टर 142 पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य का 12 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। यह गांजा वह बैग में भरे हुए था।

कौन है गांजा तस्कर

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज बुधवार को को मुखबिर और अन्य स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस और नारकोटिक्स की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर गांजा तस्करी के आरोप में राहुल कुमार निवासी ग्राम अजौरा पिरैजपुर थाना गोड्डा, जिला गोड्डा झारखंड को यहां एडवांट तिराहे से करीब 20 कदम अन्डरपास की ओर सेक्टर 137 नोएडा के पास से गिरफ्तार किया। वह एक बड़े बैग में कन्धे पर गांजे को ले जा रहा था।

कहां से लाता है गांजा

पुलिस को गिरफ्तार राहुल ने बताया कि वह उड़ीसा राज्य से ट्रेन, बस से अवैध रूप से गांजा लाता है। उस गांजे को वह एनसीआर क्षेत्र में कंपनी एरिया साइट के आसपास के क्षेत्रों, कंपनी में आने-जाने वाले मजदूरों, स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों आदि को गांजे की पुड़िया बनाकर बेच देता है। इससे मिले रुपयों से वह अपने शौक शौक पूरे करता है।

महिला बनीं कैरियर, पुलिस ने दबोचा

Federal Bharat। गांजे की महिला कैरियर बनी पुलिस की गिरप्त में।

पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में गांजे की कैरियर बनी एक महिला तस्कर को जेजे कालोनी सेक्टर 16 नोएडा से गिरफ्तार किया है। उसके पास से 1.100 किलो गाँजा और गांजे को बचने से मिले 540 रुपये बरामद हुए हैं।

कौन है महिला कैरियर

थाना फेस-1 पुलिस ने जिस महिला को गांजे की तस्करी में गिरफ्तार किया है उसकी पहचान कोमल साहू (उम्र 26 वर्ष) निवासी झुग्गी-झोपड़ी सेक्टर 16 फेज-1 नोएडा के रूप में हुई है। वह अन्य राज्यों से ट्रेन व बस अवैध रूप से यहां गांजा लाकर एनसीआर क्षेत्र में कंपनी में आने-जाने वाले मजदूरों को गांजे की पुड़िया बनाकर बेचने का धंधा करती थी।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close