crimeउत्तर प्रदेशगाज़ियाबादगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

तस्करीः चेकिंग के दौरान पुलिस ने दबोचा कथित गांजा तस्कर को

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले का निवासी है गांजा तस्करी का आरोपी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट थाना बिसरख की पुलिस ने एक कथित गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

6 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को थाना बिसरख पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी करने के आरोपी भूपेंद्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम सकरा, थाना मुगरा बादशाहपुर, जिला जौनपुर वर्तमान पता श्रीराम एंकलेव, लालकुंआ, थाना कविनगर, जिला गाजियाबाद को थाना क्षेत्र के छोटी मिलक से शनि मंदिर की ओर आने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया। उसके पास से 6 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। इसके बारे में थाना बिसरख पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close