उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

समाज सेवाः दीदी की रसोई ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को कराया भोजन

जरूरतमंद लोगों को नियमित निःशुल्क भोजन का वितरण करती है यह संस्था

नोएडा। दीदी की रसोई ट्रस्ट ने शनिवार को ट्रस्ट की अध्यक्ष रितु सिन्हा और कोषाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा के नेतृत्व में शनि मंदिर सेक्टर- 14, नोएडा पर गरीब जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क भोजन का वितरण किया।

इस अवसर पर दीदी की रसोई ट्रस्ट की अध्यक्ष व समाजसेवीका रितु सिन्हा और  ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था लगातार गरीब जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगी रहती है।

अलग-अलग स्थानों पर रोजाना कराया जाता है भोजन

संस्था की ओर से अलग-अलग स्थानों पर प्रतिदिन गरीब जरूरतमंद लोगों, बच्चों को भोजन का वितरण किया जाता है। हमारा यह प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

भोजन वितरण कराने में गुड़िया देवी, सरस्वती, सुदेश तोमर, केसरी देवी, सुमन चौधरी, पिंकी अग्रवाल आदि टीम सदस्यों ने सहयोग किया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close