×
Uncategorized

Greater Noida: शहर की सोसाइटियों को मिलेगा इनाम, प्राधिकरण ने एक लाख तक का इनाम देने की घोषणा

ग्रेटर नोएडा की स्वच्छता मुहिम को आगे बढ़ाते हुए प्राधिकरण ने रिहायशी सोसाइटियों के लिए स्वच्छता रैकिंग प्रतियोगिता शुरू करने का ऐलान किया है। प्रतियोगिता में पहले स्थान पाने वाली रिहायशी सोसाइटी को एक लाख, जबकि दूसरे व तीसरे स्थान हासिल करने वाली सोसाइटियों को 75 और 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। सांत्वना पुरस्कार के रूप में भी दो सोसाइटियों को 25-25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

ग्रेटर नोएडा में ठोस अपशिष्ट कूड़ा प्रबंधन नियम 2016 लागू है। इसके तहत बल्क वेस्ट जनरेटरों को कूड़े का निस्तारण खुद से करना होता है। प्राधिकरण का स्वास्थ्य विभाग इस वर्ष भी बल्क वेस्ट जेनरेटरों के लिए स्वच्छता रैकिंग प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग ने बल्क वेस्ट जेनरेट करने वाली सभी रिहायशी सोसाइटियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। रिहायशी और गैर रिहायशी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर 26 दिसंबर से शुरू हो गए हैं।

इच्छुक 9 जनवरी तक https://ee-eu.kobotoolbox.org/x/Z9rqNgu9 पर जाकर आवेदन कर सकते है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आवेदनों को प्राधिकरण के विशेषज्ञों की टीम परखेगी और प्रतियोगिता के विजेताओं को फरवरी में प्रस्तावित पुष्प प्रदर्शनी के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में पहले पायदान पर रहने वाली रिहायशी व गैर रिहाइशी संस्थाओं को एक-एक लाख रुपये मिलेंगे।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने स्वच्छता रैकिंग प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा की सभी सोसाइटियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। साथ ही ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का पालन करके अपने परिसर को स्वच्छ रखने के लिए प्राधिकरण की एसीईओ ने ग्रेटर नोएडावासियों से अपील भी की है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close