सपा नोएडा महानगर ने धूमधाम से मनाई समाजवादी विचारक जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती

नोएडा: समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर द्वारा समाजवादी विचारधारा के प्रखर प्रवक्ता, छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की 93वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। यह कार्यक्रम सेक्टर-33 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता सपा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने की। इस अवसर पर मासिक बैठक का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत समाजवादियों द्वारा जनेश्वर मिश्र जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।
महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि जनेश्वर मिश्र शोषित, वंचित और पीड़ितों की आवाज थे। वे समाजवादी विचारधारा को न सिर्फ बोलते थे, बल्कि जीते भी थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची की जांच करने और PDA (जाति जनगणना आधारित सामाजिक न्याय) के नारे को बुलंद करने का आह्वान किया।
पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री रेशपाल अवाना ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जी का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि जो भी एक बार उनसे मिलता, वह उनका होकर रह जाता। प्रदेश सचिव श्री सुनील चौधरी ने उन्हें डॉक्टर लोहिया के विचारों का ध्वजवाहक बताया और कहा कि ऐसा व्यक्तित्व कभी मरता नहीं है। प्रदेश सचिव भरत प्रधान एवं वरिष्ठ नेता भीष्म यादव ने कहा कि वे मन, वचन और आचरण से पूर्णतया समाजवादी थे।कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे
विकास यादव, शालिनी खारी, वीरपाल प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान, श्रीपाल प्रधान, मुकेश प्रधान, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, राघवेंद्र दुबे, कुलदीप शर्मा, लखन यादव, मुकेश यादव, बाबा जयवीर, मनोज गोयल, बबली शर्मा, महकार तंवर, अमित भाटी, मुन्ना आलम, अनुराग यादव, टीटू यादव, बाबूलाल बंसल, रोहित यादव, देवेंद्र, गौरव सिंघल, सतवीर यादव, अमित यादव, रामवीर यादव, राम सहेली, लोकेश यादव, चिंटू त्यागी, मानसिंह, हरपाल सिंह, उदय सिंह, सुमित अंबावत, कवित गुर्जर, मनोज गौतम, अमित बसोया, विपिन चौहान, कृपा शंकर यादव, गुलजार अल्वी, रोहित यादव, सौरभ चौहान, शिवकुमार यादव, चिराग पंडित, बिल्लू सैफी, कृष्ण कुमार कमल, नेहा पांडे, विमला, गीता, रेखा, अशोक कुमार, आसिफ अंसारी, दीपक कुमार, मनीष शर्मा, सरफराज अहमद, अमन, महेश कुमार, नितिन वाल्मीकि, जाहिद, रंजीत पटेल, वीरेंद्र सिंह, सुल्तान, सिकंदर पासवान सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता




