सपा नोएडा महानगर ने धूमधाम से मनाई सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती

नोएडा– समाजवादी पार्टी (सपा) नोएडा महानगर द्वारा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता की अध्यक्षता में सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय, सेक्टर-53 में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और महान समाजवादी विचारक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन दर्शन, सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तार से चर्चा की।
महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज का दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का प्रतीक है।
विधानसभा अध्यक्ष बबलू चौहान और मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि आचार्य नरेंद्र देव ने समाजवाद के माध्यम से समानता और भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान रंजन कुमार को सपा नोएडा महानगर का सचिव मनोनीत किया गया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन महानगर महासचिव विकास यादव ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में विकास यादव, बबलू चौहान, गौरव कुमार यादव, वीरपाल प्रधान, बबली शर्मा, लोकेश यादव, टीटू यादव, राघवेंद्र दुबे, अंकुर पहलवान, कृपा शंकर यादव, संजीत यादव, सोनू त्यागी, अशरफ अंसारी, बाबा जयवीर, विपिन चौहान, सौरभ मौर्य, राज यादव, सतबीर यादव, प्रहलाद सिंह और रंजन कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




