crimeउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

अजीबः लड़के से बात करने से रोका तो पति के गुप्तांग पर मार दिया चाकू

पति गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने मुकदमे में धाराएं बढ़ाई, महिला गिरफ्तार, चाकू भी बरामद

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट थाना सेक्टर-63 नोएडा की पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है जो किसी लड़के से बात करने पर पति के गुप्तांग पर चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इस मामले की रिपोर्ट खुद भुक्तभोगी पति ने दर्ज कराई थी।

कौन है पति पर हमला करने वाली महिला

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आज सोमवार को थाना सेक्टर-63 नोएडा की पुलिस ने अपने पति पर हमला करने के बाद फरार हो गई आरोपी रेखा देवी पत्नी अगस्त साह निवासी ग्राम कठिन रनिडा, जिला बांका, बिहार वर्तमान पता चोटपुर कॉलोनी, थाना सेक्टर-63, नेाएडा को बहलोलपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला के कब्जे से वह चाकू भी बरामद हो गया है जो हमले करने में प्रयोग की गई थी। इस मामले में सेक्टर-63 नोएडा थाने में धारा 324/326 और 4/25 आयुद्ध अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

क्या है मामला

महिला के पति अगस्त ने तहरीर देकर पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी पत्नी रेखा देवी किसी अन्य लड़के से बात कर रही थी। उसने उस लड़के बात करने से पत्नी को रोका तो उसने उसके गुप्तांग पर चाकू से वार कर दिया। इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पहले भादवि की धारा 324 के तहत मामला दर्ज किया था बाद में मामले की गंभीरता और उसकी प्रकृति के आधार, उसके चोटों की जांच और डाक्टर से बातचीत और महिला की गिरफ्तारी के बाद धारा भादवि की 326 और 4/25 आयुद्ध अधिनियम भी जोड़ दी गई।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close