लॉयड बिजनेस स्कूल के छात्रों ने एनआईपीएम नेशनल क्विज़ के रीजनल राउंड में हासिल की शानदार सफलता, जानिये पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा स्थित लॉयड बिजनेस स्कूल के छात्रों प्रतीक परमार और राशि यादव ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन करते हुए एनआईपीएम (National Institute of Personnel Management) द्वारा आयोजित नेशनल क्विज़ प्रतियोगिता के रीजनल राउंड में फर्स्ट रनर-अप का स्थान प्राप्त किया है।
यह प्रतियोगिता अमिटी यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित की गई, जिसमें दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब सहित पाँच राज्यों की शीर्ष संस्थाओं की टीमें शामिल थीं। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच प्रतीक परमार और राशि यादव ने अपने ज्ञान, आत्मविश्वास और टीम भावना से सभी का दिल जीत लिया।
इस उपलब्धि के साथ लॉयड बिजनेस स्कूल अब एनआईपीएम नेशनल क्विज़ के नेशनल फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई कर चुका है।
ग्रुप डायरेक्टर डॉ. वंदना अरोरा सेठी ने इस सफलता पर छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा:
“यह सफलता हमारे छात्रों की मेहनत, मार्गदर्शन और उत्कृष्ट शिक्षा पद्धति का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी देशभर में लॉयड का नाम ऊँचा कर रहे हैं।”
डॉ. रिपुदमन गौर, डीन – लॉयड बिजनेस स्कूल ने कहा:
“इस तरह की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएँ छात्रों में प्रतिस्पर्धा, आत्मविश्वास और व्यावहारिक ज्ञान को विकसित करती हैं। प्रतीक परमार और राशि यादव का प्रदर्शन वाकई प्रेरणादायक है।”




