×
हेल्थ

दुनिया का ऐसा रेस्टोरेंट जहां थाली में नहीं लड़की के न्यूड शरीर पर परोसा जाता है खाना

जापान की अपमानित और क्रूर परंपरा को आज भी खुशी-खुशी झेल रहे हैं लोग

नोएडा : दुनियाभर में कई अजीब और गरीब रेस्टोरेंट्स हैं जिसके बारे में आपने सुना और उन्हें देखा होगा पर आज जिस रेस्टोरेंट्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उनके बारे ना तो आपने कही सुना होगा और ना ही उसके बारे में पढ़ा होगा आज हम आपको जापान के एक ऐसे रेस्टोरेंट्स के बारे में बताएंगे जहां खाना थाली में नहीं बल्कि लोगों के शरीर पर परोसा जाता है हैरान हो गए ना पर ये सच है।

जापान में एक ऐसी ही परंपरा है जहां खाना थाली ना परोस कर रेस्टोरेंट्स में लोगों के शरीर पर परोसा जाता है इस परंपरा को न्योताईमोरी कहते हैं जिसमें महिलाओं को न्यूड कर उनके शरीर पर खाना परोसा जाता है और लोग टेबल पर उसके शरीर से बड़े ही शौक से भोजन करते है इसमें जिस के शरीर पर खाना होता है वह किसी से बात नहीं करती है ना ही खाना खाने वाले लोग उस महिला से बात करते है ये जापान में एक पेशा भी है जिसे लड़कियां करती है कई महिलाएं अपनी पहचान छिपाने के लिए इस दौरान अपने फेस को मास्क से कवर करती हैं।

ऐसा नहीं है कि सिर्फ लड़कियों के शरीर पर ही ये भोजन परोसने का रिवाज़ है इस लिस्ट में लड़के भी शामिल हैं इस परंपरा को नानताईमोरी कहा जाता है इसमे लड़को को पूरी तहर न्यूड करके उनके शरीर पर खाना परोसा जाता है।

इस परंपरा को कई देशों द्वारा बैन कर दिया गया है उनका मानना है कि ये अपमानजनक है और अनैतिक है इन देशों में चीन, हांगकांग और लंदन शामिल हैं।

Keshav Panchal

Tags

Related Articles

Back to top button
Close