उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टहेल्थ

अचानकः बैडमिंटन खेलते बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, हार्ट, डाक्टरों ने मृत घोषित किया

नोएडा के सेक्टर 21ए स्थित स्टेडियम में दोस्तों और परिचितों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे बुजुर्ग

नोएडा। मौत कब, कहां और किस बहाने आज जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है। वर्तमान में तो दिल का दौरा पड़ने की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके शिकार हर उम्र के लोग हो रहे हैं। इसी तरह का हादसा नोएडा के सेक्टर-21 स्थित स्टेडियम में एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ हुआ।

क्या है मामला

नोएडा के सेक्टर 21 ए स्थित स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय जिस व्यक्ति को दिल दौरा पड़ा उसकी पहचान करीब 52 वर्षीय सुरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। वह अपने साथियों और परिचितों के साथ बैडमिंटन खेल ही रहे थे कि अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वे तुरंत वहीं बैडमिंटन कोर्ट में गिर पड़े। उनके साथियों ने सीपीआर ट्रीटमेंट देकर स्थित संभालने की कोशिश की लेकिन उनकी कोशिश कामयाब नहीं हुई। उन्हें पास के ही सेक्टर 12 स्थित मेट्रो अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उनका प्राथमिक परीक्षण करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने पुलिस को नहीं दी जानकारी

इस घटना की सुरेंद्र के परिजनों ने पुलिस क नहीं दी। इस घटना का विडियो तेजी से विभिन्न सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हुआ। पुलिस को वायरल विडियो से इसकी जानकारी मिली। विडियो सुरेंद्र के किसी परिचित ने ही वायरल किया था। घटना जानकारी में आने के बाद पुलिस स्टेडियम पुलिस पहुंची।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close