उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीति

समर्थनः धरनारत पहलवानों के समर्थन में किसान ट्रैक्टर-ट्राली से जंतर-मंतर पहुंचे

दिल्ली जाते समय नोएडा के चिल्ला बारडर पर पुलिस से हुई नोकझोक, ब्रजभूषण की गिरफ्तारी कर रहे थे मांग

नोएडा। भारतीय किसान संगठन के आह्वान पर गौतमबुद्ध नगर जिले से किसानों का जत्था ट्रैक्टर-ट्राली से दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचकर वहां पिछले 28 दिनों से धरना दे रहे पहलवानों का समर्थन किया। किसानों का नेतृत्व भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव कर रहे थे।

पुलिस से नोकझोंक

ट्रैक्टर-ट्राली से दिल्ली के जंतर-मंतर जा रहे किसानों और पुलिस से बीच नोकझोक भी हुई। बाद में पुलिस ने उन्हें दिल्ली जाने दिया।

पहलवानों की मांग हो पूरी

इस मौके पर राजेंद्र यादव ने कहा कि देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करने वाली महिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के प्रमुख रहे बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाया है। उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर वे जंतर मंतर दिल्ली पर पिछले 28 दिनों से धरना दे रही हैं। सर्वोच्च न्यायालय के दखल के बाद बृजभूषण सिंह पर पोस्को एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज तो हो गया लेकिन ब्रजभूषण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया गया है जबकि उनकी गिरफ्तारी तुरंत होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों ने हिम्मत कर जुल्म के खिलाफ आवाज उठाई है वरना महिलाएं समाज में भय की वजह से यौन शोषण के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाती। उन्होंने कहा कि अगर जल्दी ही सिंह को गिरफ्तार नहीं किया तो वे अपने रसूख से मुकदमें को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार किया जाए वरना भारतीय किसान संगठन देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।

जंतर-मंतर पर जाने वालों में गौरव यादव राष्ट्रीय प्रवक्ता, लोकेश नागर मंडल प्रभारी मेरठ, अमित कुमार,रिंकू शाहजी,विष्णु तिवारी, रिंकू यादव,  साहब सिंह, सुरेंदर वशिष्ठ, अजय यादव आदि भी शामिल थे।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close