उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराज्य

तहसील संपूर्ण समाधान दिवसः तीनों तहसीलों में 147 शिकायतें आईं इनमें से मात्र 6 का ही हुआ निवारण

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दादरी तहसील में सुनीं लोगों की समस्याएं, तीन शिकायतों का यहां हुआ निवारण, अन्य के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर तीनों तहसीलों में आम लोगों की समस्याएं सुनीं गईं। तीनों तहसीलों में कुल 147 शिकायतें और समस्याएं आईं। इनमें से मात्र 6 शिकायतों और समस्याओं का ही निवारण हो सका। अन्य शिकायतों के निवारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने दादरी में सुनीं समस्याएं

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने दादरी तहसील में लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। यहां कुल 104 शिकायतें और शिकायतें आईं। इनमें से मात्र तीन समस्याओं और शिकायतों को विभागीय अधिकारियों के माध्यम से निराकरण मौके पर ही किया गया। इस अवसर पर जिलाअधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों से मिली शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरता से निवारण करें। तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जिन विभागों से संबंधित लोगों की शिकायतें और समस्याएं दर्ज हो रही हैं उन सभी का संबंधित विभागों के अधिकारी गंभीरता के साथ भरसक तत्काल निवारण का प्रयास करें। ये निवारण की शिकायतें संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन की जाती है। शासन और सरकार की इस पर गहरी नजर है। शिकायतों को गंभीरता से लेकर इसका इस तरह निवारण होना चाहिए कि शिकायतकर्ता उससे संतुष्ट हो सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जर्नादन सिंह, पुलिस अधिकारी, (एसडीएम) उप जिलाधिकारी दादरी आलोक कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुनील कुमार शर्मा एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

सदर तहसील में किसी शिकायत का निवारण नहीं

सदर तहसील में उप जिलाधिकारी (एसडएम) सदर अंकित कुमार की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां कुल 4 शिकायतें लोगों ने दर्ज कराई लेकिन मौके पर किसी भी शिकायत का निवारण नहीं किया जा सका।

जेवर में तीन शिकायतों का हुआ निवारण

जेवर तहसील में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) जेवर अभय सिंह की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजित किया गया। यहां पर आम लोगों ने 39 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराईं। इन शिकायतों और समस्याओं में से विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मात्र तीन शिकायतों का निराकरण मौके पर ही किया गया।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Related Articles

Back to top button
Close