SIR के लिए गायब मतदाताओं का खोज रहा प्रशासन, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने भी महाभियान के दौरान किए शुरू
एसआईआर के तहत जिले के सभी बूथों पर आयोजित हो रहे विशेष महाअभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।

गौतमबुद्ध नगर में शनिवार से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम(एसआईआर) के तहत दो दिवसीय हर बूथ पर विशेष महाअभियान की शुरूआत हो गई है। अभियान से राजनीतिक दलों का भी जोड़ा गया हैं। दरअसल प्रशासन की मंशा हर पात्र को मतदाता सूची से जोड़ने की है। अब बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता है तो जिनके नाम सूची में तो शामिल है, लेकिन वह मिल नहीं पा रहे है। जबकि संबधित क्षेत्रों मे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से उनके नाम का अनाउसमेंट भी कराया जा रहा है।
30 नवम्बर तक चलने महाअभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम लिस्ट में जोड़ने के लिए फॉर्म-6, शिफ्टेड और पता बदलने वाले फॉर्म-8 भी भरवाए जा रहे है। बीएलओ अपने—अपने बूथों पर जाकर मतदाताओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 बीएलओं को सम्मानित किया है। इन बीएलओ ने 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा किया है। जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
इनमें माजिया सुल्ताना, विनीता रानी, प्रमिला, सुशील यादव, अतुल कुमार, राहतुल्ला खां, जितेंद्र कुमार, राखी त्यागी, अल्पना शुक्ला, मनीषा नेक, मंजू नागर, सुरेंद्र यादव, कासमा पांडे तथा विधानसभा 63 जेवर से प्रदीप कुमार, निर्मला, सुभाष, गुरुचंद, राजेश देवी, राजीव शर्मा, गजराज सिंह तथा वंदना शामिल हैं।
बीएलओ ने इस मौके पर कहा कि सभी स्तरों पर मिला सहयोग कार्यों की सफलता का आधार बना। उन्होंने बताया कि ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजर, आरडब्ल्यूए, एओए तथा हाईराइज भवनों में तैनात प्राधिकरण अधिकारियों एवं कर्मचारियों, मतदाताओं द्वारा प्रवेश, सुगम पहुंच और सही पते की पहचान में निरंतर सहयोग दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आप अपने अनुभव अन्य अपने बीएलओ साथियों के साथ भी साझा करें और उनको बताएं कि आपने किस प्रकार कार्य योजना बनाते हुए अपने-अपने कार्यों को पूरा किया है।
विशेष महाअभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम
एसआईआर के तहत जिले के सभी बूथों पर आयोजित हो रहे विशेष महाअभियान की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत हाई-राइज सोसायटियों, ग्रामीण क्षेत्रों, विभिन्न सेक्टरों, वार्डों व अन्य क्षेत्रों में पब्लिक एड्रेस सिस्टम पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से लगातार घोषणाएँ प्रसारित की जा रही हैं।




