लखनऊ
उत्तर प्रदेश की राजनीति की सबसे बड़ी खबर : पेपर लीक कांड के आरोपी सुभासपा विधायक बेदीराम को एसटीएफ़ ने किया गिरफ़्तार, नौ से अधिक पेपर लीक के मामले है दर्ज

लखनऊ। नीट पेपर लीक मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि विधायक बेदी राम को STF ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। उन्हें हिरासत में गोपनीय स्थान पर रखा गया है।
विधायक बेदीराम के खिलाफ देश भर में 9 मुकदमे चल रहे हैं। पेपर लीक मामले को लेकर उनका वीडियो वायरल हुआ था जिसमें खुद बेदीराम ने कबूला था कि वे हर परीक्षा का पेपर लीक करवाते हैं। पैसा लेते हैं। बता दें कि 2014 में STF ने इसको अरेस्ट किया था और गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी।